नई दिल्ली। आईपीएल के महाकुंभ का आगाज आज से होने जा रहा है। पहला मुकाबला चैन्नई सुपरकिंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच होगा। आईपीएल की ओपनिंग सेरेमनी में सिंगर अरिजीत सिंह और अभिनेत्री रश्मिका मंदाना और तमन्ना भाटिया ने अपने नृत्य से किया। दोनों ही अभिनेत्रियों की आकर्षक नृत्यों को देखकर दर्शक दीर्घा में बैठे दर्शकों का मन मंत्रमुग्ध हो गया।
LIVE UPDATE: –
धोनी और हार्दिक भी मंच पर आए
चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और गुजरात टाइटंस के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भी मंच पर आए। दोनों ने टॉस से पहले आईपीएल 2023 की ट्रॉफी के साथ पोज किया।
रश्मिका ने मंच पर बिखेरा अपने नृत्य का जलवा
अभिनेत्री ने चैन्नई सुपरकिंग्स के लिए मंच पर अपने नृत्य का जलवा बिखेरा जिसने दर्शक दीर्घा में बैठे सभी लोगों को झुमा दिया।इसके बाद उन्होंने दिल्ली के लिए नाटू-नाटू पर भी डांस किया।
तमन्ना ने टम-टम गाने पर किया डांस
बॉलीवुड अभिनेत्री तमन्ना भाटिया ने टम-टम गाने पर डांस किया। इसके बाद उन्होंने डिजायर, ऊ अंटावां गाने पर भी परफॉर्म किया। तमन्ना भाटिया ने गुजरात टाइटंस की टीम के लिए परफॉर्म किया।
𝘿𝙖𝙯𝙯𝙡𝙞𝙣𝙜 𝙖𝙨 𝙚𝙫𝙚𝙧!@tamannaahspeaks sets the stage on 🔥🔥 with her entertaining performance in the #TATAIPL 2023 opening ceremony! pic.twitter.com/w9aNgo3x9C
— IndianPremierLeague (@IPL) March 31, 2023